नैनीताल, अप्रैल 21 -- नैनीताल। बीते दिनों मोटाहल्दू में कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के अध्यक्ष आशीष कबड्वाल के साथ पुलिसकर्मियों की ओर से किए गए कथित दुर्व्यवहार और हमले की एनएसयूआई ने निंदा की है। मंगलवार को संगठन ने एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलीक के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ सचिव आयुष आर्या, अभिषेक कुमार आदि भी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...