धनबाद, जुलाई 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। एनएसयूआई ने शनिवार को बीबीएमकेयू में देशव्यापी छात्रों की गूंज अभियान चलाया। धनबाद जिलाध्यक्ष साहिल अली के नेतृत्व में विवि कैंपस में हस्ताक्षर अभियान चला। इसमें छात्र-छात्राएं शामिल हुए। क्यूआर कोड स्कैन कर अभियान से जुड़ते हुए अपनी भागीदारी दर्ज कराई। विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति और अन्य छात्रहितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए अभियान का समर्थन किया। छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि छात्रों की गूंज अभियान का उद्देश्य देशभर के विद्यार्थियों की समस्याओं और मांगों को एक मंच पर लाना है ताकि उनकी आवाज़ लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ उठाई जा सके। यह भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन : कांग्रेस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी, धनबाद कार...