नैनीताल, अप्रैल 25 -- नैनीताल, संवाददाता। एनएसयूआई ने शनिवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर डिग्री शुल्क में की गई वृद्धि वापस लेने और प्रवेश व परीक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की। छात्रनेता अभिषेक ने कहा कि डिग्री एवं प्रोविजनल डिग्री शुल्क में इस वर्ष असामान्य एवं अत्यधिक वृद्धि की गई है। सामान्यत शुल्क में हर साल लगभग पांच फीसदी की वृद्धि होती है l इस बार की वृद्धि छात्रों के लिए आर्थिक रूप से बोझिल है। पत्र में बताया कि कई छात्रों का परिणाम अभी तक विभिन्न कारणों से घोषित नहीं हुआ है, जिस कारण उनके प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई है। यह भी पढ़ें- UBSE UK Board Result 2026: 12वीं के बाद कहां लें एडमिशन? ये हैं उत्तराखंड के बेस्ट यूनिवर्सिटीज एनएसयूआई ने अनुरोध किया कि प्रवेश पोर्टल को कुछ समय के लिए फ...