बागेश्वर, सितम्बर 8 -- देवेंद्र, बागेश्वर। दिल्ली में हुए हादसे पर एनएसयूआई ने गहरी चिंता जताई और इसके लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार बताया। मंगलवार को छात्र नेता बीडी पांडेय कैंपस में एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली हादसे पर केवल अफसोस जताने के बजाय जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। छात्रों की सुरक्षा में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्यवस्था बदलने की आवाज बुलंद होगी। इस मौके पर नीरज जोशी, राहुल कुमार, सुमित सिंह, पंकज पपोला, तनुजा, नेहा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मां ने बर्थमार्क से बेटे का शव पहचाना, कोई रक्षाबंधन मनाकर लौटा था; सत्य निकेतन के उन परिवारों की कहानी यह भी पढ़ें- सत्य निकेतन हादसा : 'रेंट एग्रीमेंट में लिखा था, PG में हादसा हुआ तो छात्र खुद जिम्मेदार' यह...