देवघर, जून 19 -- देवघर,प्रतिनिधि। कांग्रेस छात्र संगठन देवघर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान जिला एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने जिले में पौधरोपण कर उनका जन्मदिन मनाया एवं उनके लंबी उम्र की कामना की। मौके पर देवघर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह देश में राहुल गांधी की जरूरत है, ठीक उसी तरह पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर देवघर एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष सैफ दानिश, महासचिव मनीष कुमार, सचिव समीर केशरी, कपिल देव यादव, राहुल कुमार, श्याम सुंदर कुमार, मयंक कुमार, नंदकिशोर कुमार सहित एनएसयूआई के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के जन्म दिन पर सेवार्थ और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश यह भी पढ...