नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। छात्र संगठन एनएसयूआई ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 'उंगली तो उठेगी- हल्ला बोल' मार्च निकाला। संगठन के मुख्यालय से जंतर मंतर की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया और फिर भी आगे बढ़ने की कोशिश करने वालों को हिरासत में ले लिया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने इस दौरान चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से जवाबदेही की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं का स्वतंत्र, निष्पक्ष और जनता के प्रति जवाबदेह होना आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...