रांची, दिसम्बर 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय महतो और डीएसपीएमयू अध्यक्ष आर्यन कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के रजिस्ट्रार डॉ धनंजय द्विवेदी का घेराव किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय में पदभार, नियुक्तियों, कार्य-वितरण और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए गए। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद ने कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व प्रशासनिक निर्णयों को लेकर छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों में लंबे समय से भ्रम व असंतोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई नियुक्तियों और प्रभारों में पारदर्शिता व योग्यता की अनदेखी की गई है। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय के वोटर लिस्ट व प्रशासनिक पदभार में आईएन साहू की नियुक्ति प्रक्रिया, संबंधित नियम, समिति, मिनट्स ऑफ मीटिंग और...