पलामू, जून 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एनएसयूआई के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को एनपीयू के प्रीमियर संस्थान गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज में स्नातक नामांकन के लिए पूर्व निर्धारित सीटों की तुलना में 25 प्रतिशत अतिरिक्त नामांकन लेने की मांग को लेकर प्राचार्य डॉ जसबीर बग्गा को मांग पत्र सौंपा। कॉलेज अध्यक्ष रिशु राज दुबे ने कहा कि जीएलए कॉलेज पलामू प्रमंडल के छात्रों की पहली पसंद है तथा प्रत्येक वर्ष काफी संख्या में विद्यार्थी नामांकन के लिए आवेदन करते हैं। सीमित सीटों के कारण कई योग्य एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा से वंचित होने की आशंका बनी रहती है। छात्रहित को देखते हुए कॉलेज में 25 प्रतिशत अतिरिक्त नामांकन लेने की अनुमति प्रदान करने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- जेएस कॉलेज में बढ़ी हुई सीटों पर छात्र संगठनों ने जताई आपति एनएसयूआई ने...