वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नीट पेपर लीक के खिलाफ गुरुवार को एनएसयूआई के सदस्यों और काशी विद्यापीठ के छात्रों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई ने एनटीए भंग करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि पिछले दो वर्ष से एनटीए निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षाएं कराने में विफल रहा है। बार-बार पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं की घटनाओं ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों का भरोसा तोड़ दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पांडेय ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में धांधली बेहद गंभीर मामला है। यह भी पढ़ें- पेपरलीक पर फूटा आक्रोश, एनटीए का फूंका पुतला उन...