पटना, मई 13 -- भारतीय राष्ट्रीय छात्रसंघ (एनएसयूआई) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राशिद फाखरी को अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया। प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति के आदेश के अनुसार छह जनवरी को मधुबनी जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान डॉ. राशिद फाखरी और उनके समर्थकों ने अनुशासनहीनता की थी। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. शकील अहमद खान से अभद्रता की थी। डॉ. राशिद फाखरी के समर्थकों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कराने का भी आरोप है। अनुशासन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएग...