एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष बनाए गए आशीष
पलामू, मई 30 -- मेदिनीनगर। एनएसयूआई का पलामू जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर को बनाया गया है। कांग्रेस की पलामू जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने इस मनोनयन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आशीष ठाकुर एक ऊर्जावान, संघर्षशील एवं छात्रहित के प्रति समर्पित युवा नेता हैं। उनके नेतृत्व में एनएसयूआई संगठन जिले में और अधिक मजबूत होगा तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी आवाज उठाई जाएगी। उन्होंनें विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए छात्रहित, शिक्षा और संगठन को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की है। आशीष ठाकुर ने कहा कि संगठन जो दायित्व सौंपा है, उसका ईमानदारी पूर्वक निवर्हन करेंगें और छात्रों की आवाज बनेंगें। यह भी पढ़ें- एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष बने आशीष यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.