वाराणसी, मई 19 -- वाराणसी। एनएसयूआई उत्तर प्रदेश पूर्वी की तरफ से सोमवार की शाम काशी विद्यापीठ से भारत माता मंदिर तक कैंडल और मशाल जुलूस निकाला गया। सदस्यों ने देश में प्रतियोगी परीक्षाओं ने नाम पर चल रहे गोरखधंधे को जड़ से खत्म करने की मांग की। साथ ही एनटीए पर बैन के लिए भी आवाज उठाई। मशाल जुलूस में शामिल छात्र-छात्राओं ने नीट पेपर लीक और एनटीए की कार्यशैली की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इस दौरान जोरदार नारेबाजी कर शिक्षामंत्री को भी पद से हटाने की मांग केंद्र सरकार से की। वक्ताओं ने कहा कि नीट में हुए पेपर लीक ने देश के करोड़ों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। यह भी पढ़ें- एनएसयूआई ने शिक्षा व्यवस्था की अर्थी निकालकर किया प्रतीकात्मक प्रदर्शन छात्र सालों मेहनत करते हैं लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था उनकी मेहनत को बर्बाद कर रही ...