आगरा, जनवरी 14 -- बनारस में हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्पीड़न के विरोध में बुधवार को कासगंज शहर में कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया। गांधी मूर्ति पर एकत्रित होकर कांग्रेसजनों ने पुलिस और भाजपा के विरोध में नारेबाजी भी की और घटना को निंदनीय बताया। शहर के गांधी मूर्ति पर हुए प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि एनएसयूआई के बनारस में वोट चोरी के विरोध में किए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसी के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस और भाजपा विरोधी नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया है। आरोप लगाया कि पुलिस ने जिस तरह एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के घरों पर जाकर बच्चों, महिलाओं के साथ अभद्रता की, यह निंदनीय है...