छपरा, मार्च 5 -- फोटो- 4 मांझी प्रखंड के चकिया गांव में शहीद एनएसजी कमांडो जय प्रकाश यादव के घर पहुंच परिजनों से मुलाकात करते सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल व अन्य दाउदपुर(मांझी)। मांझी प्रखंड के चकिया गांव निवासी एवं देश की सुरक्षा में शहीद हुए मां भारती के सपूत एनएसजी कमांडो जय प्रकाश यादव को श्रद्धांजलि देने बुधवार को सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल उनके पैतृक गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और गांव में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा की। सांसद ने शहीद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा व बलिदान को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को अपने इस वीर सपूत पर गर्व है और उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सांसद ने यह भी आश्वासन द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.