देहरादून, मार्च 11 -- पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर, पौड़ी गढ़वाल की एनएसएस यूनिट के 50 स्वयंसेवकों ने अयाल, मोल्ठी, पाली, पैडुल तथा धार का मरगांव सहित आसपास के गांवों में सामाजिक एवं पर्यावरणीय विषयों पर अध्ययन किया। पेडुल में इस दौरान शिविर लगाया गया था। पाया गया कि इन गांवों में पलायन की समस्या है, रोजगार के सीमित अवसरों के कारण युवा वर्ग शहरों की ओर पलायन कर रहा है। सर्वे में अधिकतर कृषि भूमि के बंजर होने के कारण एजेरेटिना एडेनोफोरा तथा लैंटाना कैमरा जैसी प्रजातियाँ बंजर पड़ी कृषि भूमि में तेजी से फैल रही हैं। स्वयंसेवकों ने पाया कि एजेरेटिना एडेनोफोरा का विस्तार क्षेत्र की जैव विविधता पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है तथा यह पौधा मिट्टी की उर्वरता को भी प्रभावित कर रहा है। यह समस्या विशेष रूप से अयाल और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.