काशीपुर, जनवरी 3 -- काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज की एनएसएस शाखा इकाई के तत्वावधान में चल रहे विशेष शिविर के चौथे दिन शनिवार को स्वयं सेवकों ने सर्वेक्षण कर वार्ड 31 में नशा मुक्ति जन जागरुकता रैली निकाली गई। वहीं बौद्धिक सत्र के दौरान मुख्य वक्ता केंद्रीय विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक ओपी चौहान ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा शारीरिक, मानसिक विकारों के साथ अपराधों की जननी है। युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज और देश के लिए चिंता की बात है। उन्होंने इसके उन्मूलन के लिए समाज को जागरूक करने के लिए स्वयं सेवकों से आह्वान किया। यहां कार्यक्रम अधिकारी दीपक शर्मा, प्रवक्ता कौशलेश गुप्ता, मनोज कुमार विश्नोई, शुभम लोहनी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...