आरा, जून 6 -- आरा, संवाद सूत्र। पर्यावरण संरक्षण और गंगा स्वच्छता अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए महाराजा कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग की छात्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेवक साक्षी कुमारी को जिला प्रशासन, जिला गंगा समिति और जिला स्तरीय जलवायु परिवर्तन प्रकोष्ठ की ओर से सम्मानित किया गया। शहर के करमन टोला निवासी राजेश कुमार की पुत्री साक्षी कुमारी को समाहरणालय सभागार में आयोजित समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में डीडीसी ने उन्हें सम्मानित कर प्रशस्ति प्रदान किया। साक्षी कुमारी पिछले कई वर्षों से एनएसएस के माध्यम से समाज सेवा, पर्यावरण जागरूकता और गंगा स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। यह भी पढ़ें- एनएसएस स्वयंसेवक साक्षी कुमारी सम्मानित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून को भ...