रांची, मार्च 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), लालपुर की एनएसएस इकाई द्वारा चिरौंदी स्थित वृद्धाआश्रम में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. अभय रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने बुजुर्गों के साथ संवाद कर अनुभव साझा किए और भोजन के पैकेट वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भाव विकसित करना था। कार्यक्रम में श्रेया सिंह, संचित, अंशिका, समृद्धि, संपूर्ण, तनीषा, अभिलाष व अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...