रांची, मई 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से पाहनटोली, नामकुम में आयोजित विशेष शिविर के तहत रविवार को मुस्कान क्लासेस और स्टेशनरी वितरण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के साथ प्रेरणादायक व संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मौके पर बच्चों के बीच चॉकलेट व स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अनिर्बान गुप्ता, उपस्थित थे। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करते हुए समाज सेवा के महत्व को रेखांकित किया और सभ...