एनएसएस स्वयंसेवकों ने जुटाई सहयोग राशि
लखीमपुरखीरी, जून 24 -- गोला गोकर्णनाथ। चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद कैंपस में एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा विश्वविद्यालय कैंपस स्कूल के सुदृढ़ीकरण एवं सुचारु संचालन के उद्देश्य से एक सहयोगात्मक कार्यक्रम किया गया। विश्वविद्यालय के कार्यालय ज्ञाप 12 जून के अनुपालन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रभारी अधिष्ठाता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय कैंपस के छात्रों, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने भाग लेते हुए कैंपस स्कूल के विकास और सुदृढ़ीकरण के लिए स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग प्रदान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा एकत्रित कुल 10,892 की धनराशि उचित माध्यम से विश्वविद्यालय को प्रेषित कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.