एनएसएस स्थापना दिवस पर सेवा का संदेश
रांची, सितम्बर 24 -- रांची। रांची वीमेंस कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। उद्देश्य स्वयंसेवकों में समाज सेवा व राष्ट्रनिर्माण की भावना को मजबूत करना था। मुख्य अतिथि साइंस ब्लॉक की प्रोफेसर इंचार्ज डॉ.नम्रता सिन्हा ने छात्राओं को निष्ठापूर्वक समाज कल्याण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए मुस्कान वर्मा, अन्ना लकड़ा, लक्की कुमारी व सोनम शर्मा को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक सत्र में शिव तांडव और नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियां दी गईं। आकांक्षा ने कविता और विशाखा ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ हर्षिता सिन्हा मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना जगाने का सशक्त माध्यम है एनएसएस यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.