विकासनगर, सितम्बर 25 -- श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी और सुरक्षित वातावरण का संदेश दिया। प्राचार्य प्रो. आशुतोष शरण ने एनएसएस के उद्देश्यों और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छता व सुरक्षा को सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा बताया। डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता और डॉ. अभय कुमार शिखर पवार ने भी विद्यार्थियों को स्वच्छता, सुरक्षा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. पवन कुदवान ने किया। उन्होंने स्वयंसेवकों से एनएसएस की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के साथ स्वच्छता और पर्यावरण...