मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर। भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के वंदना सभागार में शुक्रवार को एनएसएस के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा शर्मा थीं। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पाल सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्राचार्य ने कहा कि स्वयंसेवकों को एनएसएस से जुड़कर समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। डॉ. सीमा शर्मा ने कहा कि स्वस्थ नारी ही स्वस्थ समाज की आधारशिला होती है, इसलिए महिलाओं का पोषण और स्वास्थ्य अत्यंत आवश्यक है। मंच संचालन सरोज कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- पोषण पर चर्चा विषय पर रैली आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...