बिजनौर, मार्च 14 -- चांदपुर। नगर के गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र-छात्रा इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सभासद एकता चौधरी और प्राचार्या प्रो. साधना ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया, जबकि प्रो. अनिल कुमार वर्मा ने एनएसएस को छात्रों में नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करने वाला मंच बताया। शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महावि...