रांची, जून 23 -- रांची, संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज एनएसएस की ओर से मंगलवार को नशा मुक्त भारत अभियान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर तंबाकू मुक्त समाज का संदेश देना है। जागरूकता रैली का संत जेवियर्स कॉलेज परिसर से लेकर डंगराटोली तक आयोजित हुई। एनएसएस के सदस्यों ने रैली के माध्यम से लोगों को तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भाषण, नारा लेखन, पोस्टर निर्माण और निबंध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता होने वाले सभी लोगों को प्रमाण-पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। मौके पर एनएसएस पदाधिकारी डॉ अनिर्बान गुप्ता, डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ संजय कुमार सिन्हा और सहायक प्राध...