विकासनगर, जनवरी 3 -- पछुवादून में इन दिनो शासकीय, सहायता प्राप्त अशासकीय, विद्या भारती और निजी शिक्षण संस्थानों के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरों में छात्र-छात्राओं को सामाजिक सहभागिता, अनुशासन का पाठ पढ़ाया जा रहा है। जबकि शिविर में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संदेश दे रहे हैं। राजकीय इंटर कालेज सभावाला के प्राथमिक विद्यालय हिंदूवाला में चल रहे शिविर के दूसरे दिन बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी भरत सिंह चौहान ने कहा कि एनएसएस शिविर सिर्फ युवाओं को सेवा और अनुशासन का पाठ नहीं पढ़ाते, बल्कि समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने का सशक्त संदेश भी देते हैं। ऐसे शिविरों में प्रतिभागियों को नशामुक्ति, स्वच्छता, लैंगिक समानता, बाल विवाह रोक...