महोबा, मार्च 29 -- महोबा, संवाददाता। वीर भूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर के समापन पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी चित्रकूट धाम मंडल झांसी ने कहा कि एनएसएस शिविर से छात्रों में राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिलती है। रविवार को एनएसएस शिविर को समापन हुआ। क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी लेफ्टिनेंट सुशील बाबू ने कहा कि एनएसएस से छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। छात्रों को अनुशासन में रहने की सीख मिलती है। कार्यक्रम अधिकारियों ने सात दिन की आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ राम बिहारी पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से निरक्षर को साक्षर बनाने की मुहिम एक अच्छी पहल है। कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा अनुभव साझा किए गए। इस मौके पर डॉ महेंद्र सिंह, डॉ सोवित कुमार गुप्ता, शैलेस तिवारी, डॉ एसएस रा...