कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई 3 विवेकानंद की ओर से शिवदीनपुरवा गांव में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को समापन हुआ। शिविर में चित्रकला, योग समेत खेल जैसी विभिन्न गतिविधियों के प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। एनएसएस समन्वयक डॉ. श्याम मिश्रा तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना गौतम ने 13 स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...