अल्मोड़ा, मार्च 12 -- चौखुटिया। राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस. के सात दिवसीय विशेष शिविर शुभारंभ हुआ। शिविर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। प्राचार्य प्रो. शालिनी शुक्ला ने स्यसंसेवियों को समाज के लिए एक उदाहरण बनने को प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी ज्योति ने कार्यक्रम प्रत्येक दिवस में होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। यहां डॉ. शीला, ममता, एपिन सिंह, आनंद, विपिन तिवारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...