विकासनगर, जनवरी 4 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ के शिविर में रविवार को बीडीएम स्कूल से गुरुद्वारा विश्राम घाट पातशाही तक नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल स्वयं सेवकों ने बताया कि नशे की शुरुआत अक्सर युवा शौक के तौर पर करते हैं, जो बाद में पूरी तरह से उसकी गिरफ्त में आ जाते हैं। नशा सिर्फ एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे समाज को खोखला कर देता है। इससे व्यक्ति के शरीर के साथ ही समाज पर बड़े पैमाने पर दुष्प्रभाव पड़ते हैं। बौद्धिक सत्र में मनीष जगूड़ी ने एड्स के लक्षण और बचाव की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.