गोंडा, मार्च 8 -- करनैलगंज, संवाददाता । रविवार को सरयू डिग्री कॉलेज द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वच्छता एवं साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों की 10 टोलियां बनाई गईं, जिनका नेतृत्व रोहित, महक, वंदना, अंजलि, दीपिका, पूनम आदि ने किया। स्वयंसेवकों ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूक किया। स्वच्छ भारत, साक्षर भारत यही हमारा सपना है, कचरा हटाओ, ज्ञान बढ़ाओ और पढ़ाई और सफाई, यही है सच्ची भलाई जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। दूसरे दिन के बौद्धिक कार्यक्रम में समाज में युवाओं की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह रहे। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा ऊर्जा, न...