हापुड़, फरवरी 23 -- नगर के रेलवे रोड़ स्थित चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस सत्र 2025-26 के अंतर्गत दूसरा एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रबंधक चौधरी रेणुका चौधरी, प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार शर्मा एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजयवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने परिसर की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया तथा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।द्वितीय सत्र में आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार शर्मा के प्रेरक उद्बोधन से हुई। उन्होंने स्वच्छता को सतत जीवन शैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बत...