रुद्रपुर, मार्च 25 -- सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने कोटा फॉर्म सिसौना में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार टम्टा और डॉ. अभिमन्यु कुमार ने शिविर में अनुशासन में बने रहने और समाज में जन जागरूकता जगाने के संबंध में जानकारी दी गई। बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवियों ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ टॉपिक पर पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। यहां डॉ प्रकाश भट्ट, डॉ. सविता, डॉ. ललित मोहन जोशी, विकास कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...