शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन योग एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर कार्यक्रम हुए। प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी ऋतु शर्मा ने स्वयंसेविकाओं को सूर्य नमस्कार सहित योगाभ्यास कराया और दैनिक जीवन में योग अपनाने पर जोर दिया। द्वितीय सत्र में अहमदपुर रेती और लोक विहार कॉलोनी में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। ऋतु शर्मा और डॉ रानू दुबे के निर्देशन में छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और प्लास्टिक मुक्त जीवन के संदेश दिए। पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। शिविर में शालिनी श्रीवास्तव, संध्या भारती, सुधा और सुधीर का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.