मथुरा, फरवरी 25 -- मथुरा। केआर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के शिविर के तीसरे दिन प्रातः कॉलेज परिसर में साफ-सफाई कराई। वहीं स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया। दोपहर के सत्र में राजीव भवन से अमित चतुर्वेदी ने वित्तीय साक्षरता एवं साइबर क्राइम विषयक जागरूकता कार्यक्रम में बैंकिंग एवं साइबर क्राइम सम्बंधी महत्वपूर्ण जानकारी दीं। उन्होंने कहा कि जीवन में लालच नहीं करना चाहिए। फ्री में मिट्टी भी नहीं मिलती है और लालच बुरी बला है। भोजन अवकाश के बाद विधि एवं कानूनी जानकारी विषय पर मुख्य अतिथि बीएसए कॉलेज के विधि प्रो. डॉ. बीपी राय ने सार्वजनिक जीवन में आने वाली कानूनी समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संस्कृत विभाग प्रभारी डॉ. रामदत्त मिश्रा ने राष्ट्रीयता, नैतिकता, कर्तव्यपरायणता, मूल्य एवं आध्यात्मिक सिद्धांतों के माध्यम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.