गोंडा, मार्च 10 -- गोण्डा। शहर के सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज के महर्षि अरविन्द बाल शिक्षा मन्दिर में एनएसएस शिविर के दूसरे दिन का शुभारम्भ प्रार्थना एवं योग प्राणायाम से किया गया। प्रशिक्षक अंजनी कुमार दुबे एवं करुणेश पटेल ने योगाभ्यास कराया। कार्यक्रमधिकारी डॉ. मौसमी सिंह एवं डॉ. नीतू सिंह के मार्गदर्शन में स्वयं सेविकाओं द्वारा उपरहितन पुरवा एवं रानी पुरवा में पर्यावरण संरक्षण पर रैली निकालकर नुक्कड़ नाटक करके लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें कशिश, श्रेया, सिमरन शुक्ला, सुमन, श्रद्धा गंगवार, राधा मिश्रा, निशा यादव, मरियम, पूर्णिमा ने प्रतिभाग लिया। खेल प्रशिक्षक लक्ष्मी देवी ने बॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न कराई। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रद्धा गंगवार, द्वितीय स्थान मरियम और पूर्णिमा, तृतीय स्थान प्रिया शर्मा ने प्रा...