हरिद्वार, मार्च 15 -- एसएमजेएन पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन योग प्रशिक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर दिया गया। दिन की शुरुआत श्री साई इंस्टीट्यूट की गोल्ड मेडलिस्ट प्रशिक्षक कुमारी शीतल सैनी के मार्गदर्शन में योगाभ्यास से हुई। उन्होंने छात्राओं को प्राणायाम में ओम का जाप और अनुलोम-विलोम कराया, जबकि आसनों में सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन और गोमुखासन का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग से एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक तनाव से भी राहत मिलती है।योग सत्र के बाद छात्राओं और शिक्षिकाओं ने परिसर में नीम और आम के पौधे लगाकर 'एक पेड़ भविष्य के नाम' का संदेश दिया। डॉ. पद्मावती तनेजा ने कहा कि नीम वायुमंडल को शुद्ध करता है और आयुर्वेद में इसका विशेष औषधीय मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.