पीलीभीत, फरवरी 11 -- पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में सोमवार को ग्राम नारायनपुर में प्रथम एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की थीम महिला सशक्तिकरण रही। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण किसी एक दिन तक सीमित विषय नहीं है। बल्कि यह निरंतर सामाजिक प्रयास का परिणाम है। शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर महिला ही सशक्त समाज की आधारशिला होती है। कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस डॉ. मृदुला शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मसम्मान के प्रति जागरूक करना है। शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने ग्राम में महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सरकारी योजनाओं एवं महिला अधिकारों की जानकारी दी। सामाजिक कुरीत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.