हाथरस, फरवरी 21 -- सरस्वती महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की प्रथम व द्वितीय इकाई ने शनिवार को ग्राम कलवारी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मृदुल दीक्षित एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हेड श्रीमति चित्रा त्रिपाठी ने सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात डॉ मृदुल दीक्षित ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने छात्रों से समाज सेवा, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजकुमार ने सात दिवसीय कार्यक्रमों का पूर्ण विवरण सभी के समक्ष प्रस्तुत किया, शिविर 21 फरवरी से लेकर 27 फ़रवरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.