शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- जीएफ कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन मऊ खालसा और दिलाजाक क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। डॉ रज़ा रसूल के नेतृत्व में मऊ खालसा प्राथमिक विद्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन पर एसएमसी-पीसीआई मोहम्मद शमीम ने बचाव और स्वच्छता पर जोर दिया। छात्रा इकाई ने डॉ समन ज़ेहरा ज़ैदी के निर्देशन में नशा मुक्ति रैली निकालकर तंबाकू व धूम्रपान के दुष्परिणाम बताए। डॉ निजामुद्दीन खान की देखरेख में मिश्रित इकाई ने भी फाइलेरिया पर जागरूकता रैली निकाली। द्वितीय सत्र में स्वयंसेवियों ने कॉलेज में लगे पुस्तक मेले का भ्रमण किया। आयोजन में रोहित, सूरज, अनुपम, रूद्र, श्रद्धा सिंह, साक्षी, काजल, सदफ, इकरा, इंशा और अमृत भारतीय सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...