बुलंदशहर, जनवरी 11 -- केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर के एनएसएस शिविर के पांचवें दिन मतदाता जागरूकता व नारी सशक्तिकरण की जानकारी दी गई। छात्रों ने ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। प्रोग्राम ऑफिसर श्रीकृष्ण शर्मा व मुक्ता शर्मा जी उपस्थित रही। प्रथम सत्र में प्रोग्राम ऑफिसर तथा मुक्ता शर्मा ने भाषण प्रतियोगिता आयोजित कराई। जिसमें छात्रों में जतिन ,तनिष्क, क्रिश प्रथम ,द्वितीय व तृतीय तथा छात्राओं में संध्या आरती, पलक प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं । दूसरे सत्र में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता, नशा मुक्ति, नारी सशक्तिकरण व सड़क सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर नुक्कड़ नाटिका की प्रस्तुति दी गई। गांव वासियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया तथा उनकी सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.