शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई द्वारा चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन आपदा प्रबंधन एवं जल संरक्षण विषय पर किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रानू दुबे के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने बाड़ूजई प्रथम बस्ती में तथा ऋतु शर्मा के नेतृत्व में बाड़ूजई द्वितीय बस्ती में जागरूकता रैली निकाली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...