अयोध्या, मार्च 24 -- अयोध्या, संवाददाता। महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया। शिविर 18 से 24 मार्च तक आयोजित किया गया था। इस दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। लोगों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण व शिक्षा के महत्व पर भी लोगों से संवाद किया। छात्रों ने घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में हर दिन सुबह योग और व्यायाम, दिन में श्रमदान और क्षेत्र भ्रमण तथा शाम को चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रेरणात्मक व्याख्यान आयोजित किए।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विनोद पांडे मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना...