हापुड़, मार्च 10 -- नगर के रेलवे रोड़ स्थित चौधरी महेन्द्र सिंह डिग्री कॉलेज द्वारा गांव चक लढीरा में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों ने मां सरस्वती वंदना और एनएसएस के लक्ष्य गीत के साथ की। शिविर के प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं मतदान करेंगे और अपने परिवार व आसपास के पात्र मतदाताओं को भी मतदान केंद्र तक जाने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही स्वयंसेवकों ने शासन द्वारा संचालित एसआईआर योजना की भी ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। भोजन के बाद द्वितीय सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.