बदायूं, मार्च 12 -- बदायूं। दास कॉलेज की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला प्रचारक भरत लाल, विशिष्ट अतिथि अभाविप के विभाग संगठन मंत्री आकाश पाल, विभाग संयोजक हरिमोहन पटेल एवं विहिप जिला मंत्री विनय कुमार उपस्थित रहे। प्रथम सत्र में अतिथियों ने युवाओं को राष्ट्र की वास्तविक शक्ति बताते हुए चरित्र निर्माण, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा पर बल दिया। द्वितीय सत्र में डॉ. आकाश कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने जल है तो कल है अभियान के तहत ग्रामीणों को जल संरक्षण हेतु जागरूक किया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्यम मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वयंसेवक चिंटू, सुगम, बबलू, सचिन, विकाश पाल, शौर्य पाल और गौरव आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.