बदायूं, फरवरी 26 -- बदायूं। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के चौथे दिन प्राचार्या डॉ. वंदना के मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने बस्ती में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकालकर समाज को जागरूक किया। इसके बाद होप यूनिटी फाउंडेशन की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने क्लाउड किचन पर विशेष प्रशिक्षण दिया, जिसमें छात्राओं को अपने हुनर को बाजार से जोड़ने के गुर सिखाए गए। पांचवें दिन के बौद्धिक सत्र में डॉ. अर्चना पाण्डेय ने साइबर सुरक्षा के प्रति छात्राओं को सचेत किया। वहीं, डॉ. शरद अरोड़ा एवं दीप्ति सक्सेना, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज,डॉ. सतीश कुमार, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. भावना सिंह और डॉ. सरिता गौतम सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...