बुलंदशहर, मार्च 20 -- जतन स्वरूप डिग्री कॉलेज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का आयोजन मोहल्ला झारखंडी में किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने "कानूनी साक्षरता/मुफ्त कानूनी सहायता अभियान" के तहत लोगों को जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने बताया कि कानूनी जानकारी के अभाव में आम व्यक्ति शोषण का शिकार हो सकता है। उन्होंने लोगों को उनके अधिकारों और मुफ्त कानूनी सहायता की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में विषय को लेकर उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अपनी समस्याएं भी खुलकर सामने रखीं।बौद्धिक सत्र में प्रो. होशियार सिंह ने कानूनी साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सरकार द्वारा मुफ्त कानूनी सहायता के लिए उठाए जा रहे नीतिगत कदमों की जानकारी दी। डॉ. वरुण त्यागी ने चर्च...