हरिद्वार, मार्च 23 -- एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की एनएसएस इकाई के सात दिनी विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने गौसेवा के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। बहादराबाद स्थित वात्सल्य वाटिका में आयोजित विशेष शिविर में स्वयंसेवियों ने गौशाला परिसर की साफ-सफाई की। सुबह प्रशिक्षक श्रुति ने स्वयंसेवियों को योगासनों का अभ्यास कराया और योग के लाभ गिनाए। इसके बाद स्वयंसेवियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि इस शिविर में 100 एनएसएस स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स इंचार्ज शशांक के साथ मीनाक्षी सिंघल, मनीष शर्मा, वीरेंद्र सिंह, वैष्णवी झा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.