रुडकी, मार्च 25 -- कन्हैया लाल पॉलीटेक्निक रुड़की की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बुधवार को आईडीएम हॉस्टल सुनहरा में किया। उद्घाटन समारोह में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों, अतिथियों और संस्था के शिक्षकों ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका से अवगत कराया। रोटरी क्लब से रवि प्रकाश ने राष्ट्रीय सेवा योजना के जीवन में महत्व और समाज पर इसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। रोटरियन पीयूष गर्ग ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व को निखारना है। प्रधानाचार्य यतीन्द्र कुमार गोयल ने शिविर के उद्देश्यों को विस्तार से समझाया। संस्था के वरिष्ठ शिक्षक सुशील (विभागाध्यक्ष इलेक्ट्र...