सहारनपुर, फरवरी 13 -- गोचर कृषि इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गांव सांचलू में आयोजित सात दिवसीय शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। साथ ही सात दिनों में स्वयंसेवकों ने शिविर के दौरान किए गए जागरूकता कार्यों एवं अनुभवों को साझा किया। साथ ही मुख्य अतिथियों ने स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम अधिकारी विकास चौधरी, मुख्य अतिथि मास्टर कर्म सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. राजबीर सिंह, हितेंद्र सैनी, देव प्रकाश वर्मा, डा. भानु प्रकाश, प्रदीप कुमार, विनोद चौधरी, संदीप कुमार, राजेंद्र बाबू, पूनम पंवार, गौरव वर्मा, पंकज कुमार, प्रवीण कुमार, कुलदीप कुमार, दुष्यंत वर्मा, सतीश कुमार, शिवराज बंधु, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...